Saturday, 19 September 2026
Breaking News
नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम
हिमाचल Trending

इंटर्नशिप और पलेसमेंट हेतु निदेशालय स्तर पर बनाया जाएगा समर्पित सेल

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने तकनीकी शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एचपीकेबीएन को कार्यन्वित की जा रही सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा संस्थानों में प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक शिक्षा प्रदान की जाए तथा इसमें मशीनरी और उपकरणों के उत्तम उपयोग का समावेश भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवीन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर विद्यार्थियों के कौशल उन्नयन के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
धर्माणी ने निदेशालय स्तर पर इंटर्नशिप और पलेसमेंट के लिए एक समर्पित सेल स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नवीन प्रौद्योगिकी आधारित तकनीकी पाठ्यक्रमों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि सभी पाठ्यक्रमों की नियमित रूप से समीक्षा की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पेशेवर नैतिकता, वित्तीय और परियोजना प्रबंधन, रेट्रोफिटिंग प्रौद्योगिकी, कृषि मशीनें, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विदेशी भाषाएं, रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग जैसे नए विषय आरम्भ किये जाएं। उन्होंने विभाग में तकनीकी उत्सव आयोजित करने के निर्देश भी दिये जिसमेें सभी तकनीकी और व्यावसायिक संस्थान भाग लेंगे। उत्सव में प्रशिक्षुओं द्वारा अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए गए कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा।