Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

ईवीएम की फेक न्यूज अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म की कड़ी निगरानी की जा रही है और चुनाव प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता व ईवीएम से संबंधित गलत जानकारी साझा करने पर तुरंत संज्ञान लिया जा रहा है। इसी तरह की एक वीडियो पर चुनाव आयोग ने तुरंत एक्शन लिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि हरियाणा के पानीपत में नकली ईवीएम पकड़े गए हैं। मामला संज्ञान में आते ही हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने इस पर कार्रवाई के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पानीपत को निर्देश दिए। जिसके बाद उपायुक्त ने मामले की तफ्तीश की और पाया कि यह वीडियो फेक है और वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के समय भी यह वीडियो शरारती तत्वों द्वारा वायरल किया गया था।  (SUBHEAD)
उन्होंने बताया कि 24-पानीपत ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नियुक्त सेक्टर ऑफिसर 21 अक्टूबर, 2019 को एसडी कॉलेज पानीपत (जहां मतदान केंद्र बनाया गया था) से ईवीएम अपनी गाड़ी में रखकर मतदान स्थल पर जाने वाले थे उस समय किसी शरारती तत्व द्वारा गाड़ी की फोटो-वीडियो बनाकर जानबूझकर मिक्सिंग करके वीडियो को वायरल करने की कोशिश की गई थी। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उक्त फेक वीडियो की जांच करके मामले का मौके पर निपटान कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि जिला पानीपत में उपलब्ध सभी ईवीएम सुरक्षित हुई है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक, पानीपत को पत्र लिखा है और यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा वीडियो को यूट्यूब से हटवाने हेतु कार्यवाही अमल में लाने के लिए कहा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अग्रवाल ने जनता से अपील की कि लोग चुनाव के संबंध में सोशल मीडिया पर गलत जानकारी साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी या फिर फेक न्यूज साझा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।