Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

एसबीआई योनो एप को अपडेट करवाने के नाम पर 8.27 लाख की धोखाधडी में साइबर अपराधी गिरफ्तार

Read in:Hindi

पंचकूला, फेस2न्यूज:
बैंक अधिकारी बनकर 8.27 लाख रुपये की साइबर धोखाधडी में आऱोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान मनुकुमार पुत्र रामप्रीत सिंह वासी गांव वाजिदपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल पश्चिचम बंगाल उम्र 34 साल के रुप में हुई।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि पुलिस कमिश्रर सिबास कविराज के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त उपायुक्त सुरक्षा, कानून एंव व्यवस्था मुकेश मलहोत्रा के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी हरविन्द्र सिंह अगुवाई में पीएसआई सुखबीर सिंह द्वारा कार्यवाही की गई।
जानकारी अनुसार 27 जनवरी 2023 को आनलाईन के माध्यम से साइबर थाना में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिस में पीडित जवाहर लाल बागडी वासी सेक्टर 16 पंचकूला ने बताया कि उसके पास एक मैसेज आया जिसमें कहा कि आपकी योनो एसबीआई की एप बंद हो जायेगी और आप अपडेट करने के लिए लिंक पर क्लिक करें जैसे ही पीडित ने उस लिंक पर क्लिक और उसी दौरान उसके फोन में एक एप डाउनलोड हो गई औऱ उसके खाते से 3 बैकं की ट्राक्जेक्शन हो गई जिसमें कुल 8.27 लाख रुपये पीडित व्यक्ति से कट गये। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना में भा.द.स. की धारा 406/420 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया ।
मामले की आगामी जांच पीएसआई सुखबीर सिंह के द्वारा की गई। जांच में पीएसआई ने बताया कि पीडित व्यक्ति के खाते से कटी राशि हेतु रिकार्ड प्राप्त किया गया। रिकार्ड में पाया गया कि पीडित व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधी के क्रेडिट कार्ड 3 लाख रुपये का हो गया है। जिस बारे अन्य साइबर सबंधी रिकार्ड प्राप्त करके मामलें सलिप्त साइबर अपराधी को 18.10.2023 को साइबर थाना पंचकूला में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी को पेश अदालत 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी से पूछताछ करके अन्य सलिप्त आरोपी को और मामले में धोखाधडी से ठगी गई राशि को बरामद किया जायेगा।