Friday, 07 August 2026
Breaking News
*प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय  का देशभर में "नशामुक्त संकल्प महाअभियान" शुरु* श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत ग्लो बल आर्ट क्रिएशंस ने की प्रभावशाली पंजाबी फीचर फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ की घोषणा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
हिमाचल Trending

करवा चौथ पर पर्यटन निगम निःशुल्क उपलब्ध करवाएगा सरगी व पूजा की थाली

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक अमित कश्यप ने आज बताया कि पहली नवम्बर को करवाचौथ त्यौहार के शुभ अवसर पर निगम द्वारा विशेष पैकेज जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान 31 अक्तूबर और पहली नवम्बर, 2023 को पर्यटन निगम के किसी भी होटल में ठहरने पर विवाहित दम्पत्ति को कमरे के किराए में दस प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त निगम द्वारा सरगी का भी प्रबन्ध किया जाएगा और उन्हें फेणी, केला, दूध, गुलाब जामुन और मठड़ी इत्यादि निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही अर्घ, पूजा की थाली और करवा जिसमें चावल, उड़द दाल, दूर्बा, पुष्प और कुमकुम इत्यादि भी पर्यटन निगम द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। करवा चौथ पर इन मेहमानों को विशेष व्रत थाली भी परोसी जाएगी। इसके अतिरिक्त करवा चौथ पूजा में आवश्यक सूखा मेवा, पुना, सुहागी जिसमें बिन्दी, चूड़ी, काजल, रिब्बन, मेंहदी इत्यादि का प्रबन्ध भी पर्यटन निगम द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर किया जाएगा।
प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि करवा चौथ का त्यौहार देश के विभिन्न भागों में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। यह त्यौहार पति-पत्नी के मध्य एक पवित्र बंधन का प्रतीक है और विवाहित जोड़े हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के होटलों में ठहर कर इस पवित्र त्यौहार को और भी अविस्मरणीय बना सकते हैं। इसके लिए वह आकर्षक डिस्काउंट पैकेज का भी लाभ उठा सकते हैं।