Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
खेल Trending

केयर एलीवेटर्स कप के मैन ऑफ द मैच 'विशेष' ने बनाए 51 रन और 4 विकेट झटके

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
जीरकपुर के कस्बा दयालपुरा के निकट स्थित प्रसिद्ध रॉयल क्रिकेट एकेडमी मैदान में बीते दिवस केयर एलीवेटर्स कप का फाइनल मैच, स्काई वाकर जीरकपुर, एवं न्यूट्रीशन वैली टीम के मध्य खेला गया। इस मैच में स्काईवॉकर के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो उन्हें बहुत भारी पड़ा। पूरी टीम केवल 104 रन बनाकर आउट हो गई। बदले में न्यूट्रीशन वैली ने केवल 7 ओवर में इस मैच को एक खिलाड़ी आउट होने के बाद 108 रन बनाकर जीत लिया। इस मैच में केवल 27 बॉल पर 51 रन बनाकर और साथ ही केवल 17 रन खर्च करके 4 विकेट लेने वाले खिलाड़ी 'विशेष' को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया और इसके साथ साथ टूर्नामेंट की सीरीज में चौमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले निशांत नथानी को मैन ऑफ द सीरीज का सम्मान दिया गया। टूर्नामेंट की विजेता एवं उपविजेता टीम के सभी सदस्यों को मुख्य अतिथि रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी ने ट्राफियां देकर सम्मानित किया।