Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत
पंजाब

घर के बाहर खड़ा एक्टिवा चोरी

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
हरमिलाप नगर निवासी राम किशोर कि शिकायत पर बलटाना पुलिस ने एक्टिवा चोरी कि शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता राम किशोर ने बताया कि वह पंचकुला में अखबार के दफ्तर में काम करता है। राम किशोर ने बताया कि वह बीती रात 11 बजे घर पहुंचा था और एक्टिवा अच्छी तरह लॉक कर अपने रूम में चला गया था। करीब 12 बजे जब उसने देखा तो एक्टिवा वहीं खड़ा था, लेकिन जब सुबह साढ़े पांच बजे उठा तो देखा कि एक्टिवा अपनी जगह पर मौजूद नहीं था जिसकी उसने अपने तौर पर आसपास तलाश कि लेकिन एक्टिवा कहीं नहीं मिला। जिसके बाद बलटाना चौकी में उसकी शिकायत दर्ज करवा दी गई। मामले के सबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद एक्टिवा की तलाश शुरू कर दी गई है। चोरी वाली जगह के आसपास सभी सीसीटीवी चैक किए जा रहे हैं।

0 Comments