Saturday, 31 October 2026
Breaking News
सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी
हिमाचल Trending

जिला हमीरपुर के लिए जिला योजना, विकास और 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति अधिसूचित

Read in:Hindi

हमीरपुर, फेस2न्यूज:
प्रदेश सरकार ने हमीरपुर जिला के लिए जिला योजना, विकास और 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति का गठन किया है।
प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला योजना, विकास और 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति जिला स्तर पर नीति और योजना परिषद के रूप में कार्य करेगी।
यह समिति जिला स्तर पर संचालित की जाने वाली विकासात्मक योजनाओं, कार्यक्रमों एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन की निगरानी और समीक्षा के अलावा प्रशासनिक और तकनीकी कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी देगी।
समिति के पास पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना सहित विभिन्न विकेन्द्रीकृत योजना कार्यक्रमों व योजनाओं और परियोजनाओं की शैल्फ को मंजूरी देने का अंतिम अधिकार होगा। समिति की बैठक अध्यक्ष द्वारा त्रैमासिक आधार पर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित की जाएगी। समिति की सिफारिशें एवं सुझाव संबंधित विभागाध्यक्षों को उचित कार्यवाई के लिए भेजी जाएंगी।
इस समिति के अध्यक्ष विधायक इन्द्र दत्त लखपाल हैं और इसके 74 गैर शासकीय सदस्य अधिसूचित किए गए हैं।

0 Comments