Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और प्रतिभाओं का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र
हरियाणा Trending

डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के छात्र-अध्यापकों के मर्सी चांस के लिए आवेदन का आखिरी अवसर

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के छात्र-अध्यापकों को फरवरी-2024 में संचालित होने वाली परीक्षा हेतु मर्सी चांस दिया गया है। ऐसे छात्र-अध्यापक 10 फरवरी,2024 तक ऑफलाईन आवेदन कर सकते हैं। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के छात्र-अध्यापक, जिन्होंने डीएलएड दो वर्षीय कोर्स में दाखिला लिया था और उनका परीक्षा परिणाम प्रथम/द्वितीय वर्ष की परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने के कारण नॉट-फिट-फॉर डिप्लोमा रहा अर्थात डिप्लोमा पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसे सभी छात्र-अध्यापकों के भविष्य के मद्देनजर शिक्षा बोर्ड द्वारा मर्सी चांस देने का निर्णय लिया गया है।
बोर्ड प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि छात्र-अध्यापक फरवरी-2024 में संचालित होने वाली परीक्षा हेतु अपना ऑफलाइन आवेदन फॉर्म व फोटो अपने मूल शिक्षण संस्थान से सत्यापित करवाते हुए 10 हजार रुपये शुल्क सहित दस्ती तौर पर बोर्ड कार्यालय की विशेष परीक्षा सैल में 10 फरवरी,2024 तक जमा करवाना सुनिश्चित करें। आवेदन फार्म बोर्ड की वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध है। यदि ऑफलाईन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो दूरभाष नंबर 01664-244171 पर सम्पर्क कर सकते हैं।