Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

डीएसपी की हत्या मामले की न्यायिक जांच का निर्णय

Read in:Hindi

चण्डीगढ, फेस2न्यूज:
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि डीएसपी सुरेन्द्र सिंह की हत्या के मामले की न्यायिक जांच (ज्यूडिशियल इन्क्वारी) के लिए हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया हैं और इस क्षेत्र में जो खनन हो रहा है उसकी भी जांच करवाई जाएगी। श्री विज पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।  (SUBHEAD)
न्यायिक जांच के संबंध में पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस जांच के लिए मुख्यमंत्री से परामर्श किया गया है।
खनन के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि खनन के बारे में जैसी परिस्थिति होती है, उसी प्रकार से पुलिस जाती है, खनन विभाग पुलिस को जानकारी देता है, जितने कर्मचारियों की जरूरत होती है, उतने कर्मचारी जाते हैं और कई बार कार्यवाही को करने के लिए एसपी स्वयं भी जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पुलिस को पूरी हिदायतें दे रखी हैं, खनन के मामलों को सख्ती से निपटा जाए।
तावडू में डीएसपी हत्या के मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच हो रही है, इसके अलावा 700 पुलिस जवान तावडू में भेज दिये हैं, घर-घर की तालाशी ली जा रही है ताकि ऐसे मामलो के साथ जुडे हुए जो लोग हैं, उन सबके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
श्री विज ने विधायकों को धमकी मामले में कहा कि विधायकों को धमकी मामले में भी एसटीएफ दिन-रात काम कर रही है, केन्द्रीय एजेंसियों को साथ लेकर काम कर रही हैं।