Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

डॉक्टरों और स्टाफ की कमी से जूझ रहा सिविल अस्पताल सेक्टर 45, मरीज परेशान

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
स्मार्ट सिटी के अस्पतालो में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव हमेशा बना रहता है। वर्तमान में सिविल अस्पताल सेक्टर 45 डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। समस्या से अवगत करवाने के लिए चंडीगढ़ युवा दल के प्रधान विनायक बंगिया और संयोजक सुनील यादव ने स्वास्थ सचिव यशपाल गर्ग को पत्र लिख अधिक डॉक्टरों की तैनाती की मांग की है। जानकारी देते हुए बंगीया ने बताया कि मौसम के बदलते ही अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। प्रशासन भले करोड़ों खर्च के बाद बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का दावा करे, लेकिन हॉस्पिटल में मरीज बढ़ रहे और व्यवस्था घट रही है। रात के समय इमरजेंसी हालत में 50 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं। लेकिन इनके इलाज के लिए रात में सिर्फ एक ही डॉक्टर तैनात हैं।
डॉक्टर के अभाव में स्मार्ट सिटी की स्वास्थ्य संबधी सेवाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। रोगियों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए विभिन्न गांवों व सेक्टरों से सिविल अस्पताल सेक्टर 45 पहुंच रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों की कमी से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संयोजक सुनील ने प्रशासनिक अधिकारीयो से मांग की है की अस्पताल में रात के समय डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि यहाँ इलाज कराने आने वाले लोगों का समय पर इलाज हो सके।