Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
हरियाणा Trending

तस्करी कर लाया जा रहा 814 किलो डोडा पोस्त बरामद

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद जिले में एक वाहन से 814 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस की एक टीम नए साल पर गश्त के दौरान गांव अमानी के पास रेलवे फाटक पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव अमानी की तरफ से एक टाटा ऐस गाड़ी आई।
पुलिस को देख चालक घबरा गया और वाहन को छोड़कर कोहरे व अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। शक के आधार पर पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो पाया कि गाड़ी में 40 प्लास्टिक कट्टे रखे हुए थे जिनमें कुल 814 किलो मादक पदार्थ बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने नशीले पदार्थ व गाड़ी को कब्जे में लेकर फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।
फतेहाबाद की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आस्था मोदी ने कहा कि नशे के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को नए साल के पहले ही दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने सदर थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।