Tuesday, 14 April 2026
Breaking News
वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर
पंजाब Trending

दफ्तर जा रहे प्रापर्टी डीलर का रास्ता रोककर हमला, कार तोडी

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
दफ्तर जा रहे एक कार सवार व्यक्ति को सडक़ पर घेर कर उसकी सियाज कार डंडों से तोड़ दी। यही नहीं हमलावरों ने पत्थरों व राड से व्यक्ति का सिर पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए ढकौली अस्पताल ले जाया गया। घायल की पहचान नवीन कुमार निवासी गार्डन होम्स नगला के रूप में हुई है। नवीन के सिर पर 7 टांके लगे हैं। जीरकपुर पुलिस ने इस मामले में घायल के बयान दर्ज कर लिए है।
पुलिस को दिए अपने बयान में नवीन कुमार ने बताया कि उनकी सोसायटी नगला रोड पर है। उसका फ्लैट नंबर-33बी है। वह पहली मंजिल पर रहता है और प्रापर्टी का कारोबार करता है। इस हमले का कथित आरोपित दलजीत सिंह उसके साथ पहले से रंजिश रखता था। जिसने पहले भी उसकी सियाज गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे। जिस संबंधी उसने जीरकपुर पुलिस स्टेशन व एसएसपी मोहाली को शिकायत देकर कथित आरोपित दलजीत सिंह से उसको व उसके परिवार को जान का खतरा जाहिर किया था। मामले संबंधी जानकारी देते हुए नवीन कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब वह चंडीगढ़ सिटी सेंटर जीरकपुर स्थित अपने प्रापर्टी के दफ्तर जा रहा था। उसी दौरान हमलावर स्कूटर मोटरसाइकिल पर आए। दलजीत सिंह ने अपने 7-8 अज्ञात साथियों के साथ उसकी गाड़ी को अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर स्थित होटल होलीडे इन के नजदीक घेरकर सडक़ के बीच सरेआम उस पर तलवारों, डंडों व पत्थरों से हमला कर उसकी सियाज गाड़ी तोड़ दी। नवीन कुमार ने आरोप लगाया है कि अगर पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई की होती तो दलजीत सिंह उस हमला ना करता।
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भेजकर नवीन कुमार को ढकौली अस्प्ताल पहुंचाया और उसके बयान दर्ज कर लिए गए थे। आरोपितों की तालाश जारी है।
— दीपइंदर सिंह बराड़, एसएचओ जीरकपुर