Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
हरियाणा Trending

दो इनामी व मोस्ट वांटेड अपराधी अरेस्ट

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस द्वारा बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए 85,000 रुपये के दो इनामी व मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए क्रिमिनलस में एक पर 60,000 रुपये और अन्य पर 25,000 रुपये का इनाम था।
हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहले आपॅरेशन में रोहतक जिले में पुलिस टीम को सूचना मिली कि रोहतक, जींद, गुरुग्राम और हिसार पुलिस का एक वांछित अपराधी बहादुरगढ़ एरिया में किसी अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड कर रोहतक के शीतल नगर निवासी लोकेश उर्फ गोगी को गिरफ्तार कर लिया।  (SUBHEAD)
आरोपी पर रोहतक पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये और जींद पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
रोहतक जिले में दर्ज हत्या की एक व हत्या के प्रयास की दो वारदातों में आरोपी पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। 2020 में गोहाना में अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अदालत से जमानत पर आने के बाद आरोपी फरार हो गया। उक्त ने रोहतक, हिसार, जींद और गुरुग्राम जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती की 8 वारदातों को अंजाम दे रखा है।
एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने पिछले करीब 2 सालों से फरार मोस्ट वांटेड अपराधी को भिवानी जिले से गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना मिलने पर एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम ने 25000 रुपये इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती समेत करीब एक दर्जन मामलों में वांछित था।
एसटीएफ को उसकी लोकेशन बारे गुप्त सूचना मिली और आखिरकार छापेमारी कर भिवानी के गांव सिवाड़ा निवासी बिजेंद्र उर्फ पुंजी को गिरफ्तार कर लिया।