Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

नगरपालिका सचिव (अतिरिक्त प्रभार) तुरंत प्रभाव से निलंबित

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर से कूड़ा उठाने के निर्देश में कोताही बरतने के चलते लाडवा नगरपालिका के सचिव, जिनके पास निसिंग नगरपालिका का भी अतिरिक्त प्रभार है, को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने गत दिवस जिला उपायुक्तों, जिला नगर आयुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान शहरों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए थे। साथ ही यह भी सख्त निर्देश दिए थे कि शहरों में कचरे के ढेर न दिखाई दें, कार्य में कोताही करने बरतने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।