जीरकपुर, फेस2न्यूज:
भारतीय किसान यूनियन पुआध द्वारा हल्के में तेजी से बढ़ रही नशे की तस्करी पर रोक लगाने और सप्लाई की कड़ी को तोड़ने के लिए थाना जीरकपुर के एसएचओ को मांग पत्र सौंपा। इसके साथ ही मांग पत्र में मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान से मिलने के लिए समय मांगा है| किसानों ने मांग पत्र में पहली समस्या नशे का बढ़ रहे कारोबार को ठप करने की मांग की है, इसके इलावा पंजाब में गिर रहे पानी के स्तर, खेती में इस्तेमाल की जाने वाली नकली कीट नाशक दवाईयों और प्राइवेट स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही किसान यूनियन के प्रधान तरलोचन सिंह, जसविंदर सिंह भूड्डा और रुष्तम शेख ने बताया की वह काफी समय से देख रहे हैं की शहर में नशा इतना फ़ैल गया है कि ज्यादतर युवा वर्ग इस ओर आकर्षित हो रहा है। जिस कारण हमारे युवा बर्बादी कि ओर जा रहे हैं। जिनका भविष्य बचने के लिए किसान यूनियन पुआध द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। इसके साथ ही किसानो को खेतों में इस्तेमाल कि जाने वाली कीट नाशक दवाइयां भी नकली आ रही हैं। जिस कारण उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है। इसके इलावा बड़ी समस्या यह भी आ रही है कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीसों को लेकर मनमानी की जाती है। जिस कारण भावकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिसके लिए वह सीएम भगवंतमान को मिलकर इन समस्याओं को उजागर कर इन पर लगाम लगाना चाहते हैं। ताकि आने वाले समय में आम जनता को राहत मिल सके।
पंजाब
Trending
नशे की रोकथाम हेतु थाना प्रमुख को सौंपा मांग पत्र
Read in:Hindi