Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा Trending

नशे के व्यापार से बनाई सपंति पर चलाया पीला पंजा

Read in:Hindi

पंचकूला, फेस2न्यूज:
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेशभऱ को नशा मुक्त बनाने हेतु विशेष हरियाणा उदय मुहिम चलाई हुई है जिस मुहिम के तहत हरियाणा पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर सिंह द्वारा नशे का अवैध कारोबार करनें वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई निर्देश दिए हुए है। निर्देशो के तहत पुलिस कमिश्रर श्री सिबास कबिराज के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त श्री मुकेश मलहोत्रा के नेतृत्व में जिला पंचकूला को नशा मुक्त करनें के लिए विशेष चलाया हुआ है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा जागरुकता के साथ साथ नशे में सलिप्त आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में रिंकू पुत्र औमप्रकाश वासी खडक मगोंली पंचकूला के द्वारा नशे के व्यापार से अवैध अर्जित सपंति से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करके मकान बनाया हुआ था। जहां पर पुलिस की नजरों से छिपकर अवैध नशे को छुपाकर इसका कारोबार करता था और पुलिस से बचकर रहता था। आरोपी को पहले 04.04.2023 को अवैध नशीला पदार्थ हेरोइन की तस्करी में गिरफ्तार किया गया था इसके अलावा 03.10.2023 को संदीप वासी रामगढ पंचकूला की मृत्यू हो गई थी। जो मृतक व्यक्ति द्वारा रिंकू वासी खडक मगोंली नशा लिया गया था। इस संबध में आरोपी रिकूं के खिलाफ 304/120बी के तहत थाना सेक्टर 07 में मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज के अगुवाई में 4 टीमें नशे की रोकथाम हेतु लगातार कार्रवाई कर रही है। टीमों के द्वारा नशे में सलिप्त व्यक्तियों का इलाज करवाया जा रहा है और नशे की तस्करी में पकडे गये आरोपी जो बेल पर बाहर आ गये है उनको नशे का धंधा ना करने हेतु सख्त हिदायत दी जा रही है। नशा तस्करी में सलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के तहत पिट एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों व उनकी सपंतियों को चिन्हित किया जा चुका है जिन पर आगामी दिनों में इसी प्रकार से लगातार नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस उपायुक्त मुकेश मलहोत्रा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे की रोकथाम हेतु आमजन पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार से नशे इत्यादि का सेवन करता है या नशीले पदार्थो की तस्करी करता है तो उस बारे जानकारी व्टसअप नम्बर 708-708-1100 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा।