Thursday, 04 June 2026
Breaking News
पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब
हिमाचल Trending

पर्यावरण संरक्षण के लिए उद्योगों को स्वनियमन अपनाने की आवश्यकता

Read in:Hindi

सोलन, फेस2न्यूज:
हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीएसपीसीबी) के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने आज जिला सोलन के क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी में एचपीएसपीसीबी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंनेे औद्योगिक इकाइयों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की और सभी इकाइयां में विभिन्न प्रदूषण मानदंडों को जल, वायु और पर्यावरण संरक्षण अधिनियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में नगर निकायों के नियमन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि इन क्षेत्रों में उनके द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कचरे का निस्तारण और साफ-सफाई ठीक से हो सके।
गुप्ता ने बद्दी के निकट झाड़माजरी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक संघ (बीबीएनआईए) के साथ एक संवाद बैठक भी की जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने औद्योगिक संचालन के संबंध में उनके सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को उठाया।
गुप्ता ने प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए उद्योगों से स्व-नियमन अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने बीबीएनआईए से अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का भी आग्रह किया ताकि वे एचपी-ओसीएमएमएस पोर्टल की सुविधा का लाभ भी उठा सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि संघ की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अपूर्व देवगन ने बताया कि मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से नमूना संग्रहण और पारदर्शिता के लिए पीसीबी के सैंपलिंग मॉड्यूल को अपग्रेड किया गया है।