Monday, 07 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
राष्ट्रीय Trending

पश्चिमी कमान द्वारा वेटरन्स दिवस मनाया गया

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने 14 जनवरी को चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन पर आठवां 'वेटरन्स डे' मनाया।हर साल यह दिन सेवा के दौरान कर्त्तव्य पालन करते समय भारतीय सशस्त्र बलों के दिग्गजों के योगदान और उनके बलिदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।
ट्राइसिटी चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली से भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के 800 से अधिक अनुभवी अधिकारियों ने इस भव्य समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, पश्चिमी कमान मुख्यालय द्वारा प्रतिष्ठित वरिष्ठ वयोवृद्ध सैनिकों को सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पश्चिमी कमान ने दिग्गजों के साथ बातचीत की और देश के लिए उनके द्वारा प्रदान की गई अमूल्य सेवाओं के लिए भारतीय सेना की ओर से आभार और सराहना व्यक्त की। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद नागरिक समाज के प्रति उनके योगदान की भी सराहना की, जिसने न केवल सशस्त्र बलों की छवि को बढ़ाया है, बल्कि उनके संबंधित क्षेत्रों में प्रगति और विकास के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में भी काम किया है।
जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने अपने संबोधन के दौरान दिग्गजों को सेवा सैन्य बलों की ओर से उनके और उनके परिवारों के लिए सौहार्द और निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने उनके अविस्मरणीय योगदान और परंपरा की भी सराहना की, जिसने भारतीय सशस्त्र बलों को देश की आधुनिक, कुशल और उत्तरदायी संपदा बनाया है, जो किसी भी चुनौती का डट कर सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के निरंतर प्रयासों में उनका परामर्श और समर्थन मांगा। उपस्थित वेटरंस ने भी अच्छे आयोजन की सराहना की।