Monday, 07 September 2026
Breaking News
पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन
राष्ट्रीय Trending

पहली जून से डाकघर बचत खाते से भी कर पाएंगे नेफ्ट और आरटीजीएस

Read in:Hindi

चंडीगढ, संजय मिश्रा:
जी हाँ! यदि पोस्ट ऑफिस में है आपका बचत खाता, तो 1 जून से शुरू हो रही है खास सर्विस नेफ्ट और आरटीजीएस, मतलब 1 जून से ग्राहक नई सर्विस का फायदा उठा पाएंगे। ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस खाते से पैसा ऑनलाइन भेजना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
पोस्ट ऑफिस ने जारी किया नोटिफिकेशन:
पोस्ट ऑफिस ने अपने नोटिफिकेशन में कहा कि NEFT की सर्विस 18 मई से शुरू हो चुकी है। वहीं, RTGS की सर्विस ग्राहकों को 31 मई 2022 से मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी RTGS की सर्विस पर टेस्टिंग चल रही है। इस सुविधा से पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंटहोल्डर्स को फायदा होगा क्योंकि ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा।
ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने यानी NEFT पर इतना देना होगा चार्ज:
– 10 हजार रुपये तक के लिए – 2.50 रुपये और GST
– 10 हजार से एक लाख रुपये तक – 5 रुपये और GST
– 1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक – 15 रुपये और GST
– 2 लाख रुपये के ऊपर के ट्रांजैक्शन पर – 25 रुपये और GST
ज्ञात हो कि RTGS और NEFT ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने की सबसे तेज प्रक्रिया है। इस सिस्टम के जरिये एक अकाउंट से पैसा दूसरे के अकाउंट में जल्द ट्रांसफर हो जाता है। Real Time Gross Settlement यानी RTGS को 2 लाख रुपये या इससे अधिक के ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, NEFT में पैसा ट्रांसफर करने की लिमिट नहीं होती। ये सर्विस ग्राहकों को 24×7 मिलती है। ये सर्विस सरकारी छुट्टी के दिन भी काम करती है।