Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर
पंजाब Trending

पानी और सीवरेज के नाजायज कनैक्शन काटे

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी के बरवाला मार्ग पर स्थित गुरबख्श कॉलोनी में नगर परिषद की टीम ने अवैध पानी व सीवरेज कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया है जिसके तहत कॉलोनी के करीब एक दर्जन घरों के अवैध पानी के कनेक्शन काट दिए गए। डेराबस्सी कौंसिल अधिकारी गुरप्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरबख्श कॉलोनी में रहने वाले करीब दो दर्जन परिवार पेयजल व सीवरेज के अवैध कनेक्शन जोड़कर नगर परिषद पर भार डाल रहे हैं। शिकायत मिलने पर उक्त घरों से मुख्य सीवरेज और पानी की लाइन का कनेक्शन काट दिया गया। वह पहले भी उक्त घरों के लोगों को कई बार आगाह कर चुके हैं और उनसे कनेक्शन नियमति करने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने कालोनीवासियों से अपील की कि वे सही तरीके से उनके पानी व सीवरेज कनेक्शन जल्द से जल्द परिषद द्वारा नियमति कराये।