Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

पिंजौर में करीब 60-70 एकड़ भूमि पर बनेगी फिल्म सिटी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा सरकार फिल्म निर्माताओं एवं कलाकारों की सुविधाओं के लिए फिल्म एवं एंटरटेनमेंट पॉलिसी बना रही है। इसके अलावा, पिंजौर में लगभग 60-70 एकड़ भूमि फिल्म सिटी के लिए चिह्नित की गई है। इस फिल्म सिटी के माध्यम से विशेष तौर पर हरियाणा और पंजाब की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। हरियाणा सरकार कलाकारों के साथ है, उनके हित के लिए आगे भी कार्य करते रहेंगे, कलाकारों को हरियाणा में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
मुख्यमंत्री ने यह बात पंजाब व हरियाणा के दिग्गज कलाकारों को आश्वस्त करते हुए कही।
श्री मनोहर लाल ने कहा कि समाज को ‌सही दिशा दिखाने में एक कलाकार की बहुत अहम भूमिका होती है, क्योंकि कलाकार किसी जाति या प्रांत का नहीं होता, उसकी पहचान सिर्फ एक कलाकार के तौर पर होती है। कलाकारों को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते हुए आमजन को देश व समाज सेवा के प्रति जागरूक और प्रेरित करते रहना चाहिए।