Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
“विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई
हरियाणा Trending

पुरुष जिमनास्टिक टीम ने रचा इतिहास, पहली बार कांस्य पदक जीता

Read in:Hindi

रोहतक, फेस2न्यूज:
गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में जिमनास्टिक्स की पुरुष वर्ग की हरियाणा की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार नेशनल गेम्स में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता है। इस जीत पर हरियाणा दल इंचार्ज मनीष कुमार ग्रोवर और हरियाणा जिमनास्टिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू सहित तमाम पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
हरियाणा जिमनास्टिक एसोसिएशन के महासचिव संदीप कुमार ने बताया कि हरियाणा की आर्टिस्टिक पुरुष वर्ग में जिमनास्टिक्स टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह हरियाणा जिमनास्टिक्स के इतिहास में पहली बार नेशनल गेम्स में टीम इवेंट में इतिहास रचा है। टीम खिलाडी योगेश्वर सिंह, रोहित, गनेश, प्रिंस पाल, साहिल यादव व विपिन ने शानदार प्रदर्शन किया। जिमनास्टिक्स टीम द्वारा पहली बार पदक जीतने पर हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष, हरियाणा दल के इंचार्ज श्री मनीष कुमार ग्रोवर और हरियाणा जिमनास्टिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज पाल अम्मू ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। हरियाणा जिमनास्टिक्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री पारस राम ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।