Thursday, 23 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

पुलिस रिमांड के बाद कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को भेजा जेल

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप):
प्रह्लाद खाटवां पर कातिलाना हमला करने के मामले में दिल्ली तिहाड़ जेल से गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को सात दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां दोनों के वकील अदालत में पेश हुए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद संदीप उर्फ काला जठेड़ी को जेल भेजने के निर्देश जारी किये।
गौरतलब है कि डीएसपी देहाती विभोर शर्मा, एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी गुरमीत सिंह क्राईम एंड वूमैन, थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी व अन्य पुलिस पार्टी द्वारा प्रह्लाद खाटवां पर कातिलाना हमला करने के मामले में दिल्ली तिहाड़ जेल से गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को अबोहर सबडिवीजन की अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकील द्वारा अपनी दलीलें पेश की गई। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद गैंगस्टर काली को पूछताछ के लिए 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। इस मामले थाना बहाववाला पुलिस ने कुछ आरोपियों को पहले ही नामजद किया है। डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि काला जठेडी पर थाना बहाववाला में वर्ष 2019 को भांदस कीधारा 307 के तहत मुकदमा नंबर 95 दर्ज किया गया था।