Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
हरियाणा Trending

पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में सूर्य-ग्रहण के अवसर पर पैनल प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

Read in:Hindi

कुरुक्षेत्र, फेस2न्यूज:
कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में सूर्य-ग्रहण के अवसर पर दर्शकों के अवलोकनार्थ व्यापक प्रबंध किए गए। प्रात: काल केंद्र में सूर्य-ग्रहण मान्यताएं एवं वैज्ञानिक अवधारणा विषय पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शान्तनु शर्मा ने दीप प्रजल्लिवत कर किया। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शनी समाज में फैले अंधविश्वास को दूर कर जनमानस के समक्ष वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रभावी तरीके से रखने में सक्षम है।
इस बार कुरुक्षेत्र में आंशिक सूर्य-ग्रहण रहा, कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण का समय 4:25 पर प्रारम्भ हुआ तथा यह 5.39 पर समाप्त हुआ। इसका अधिकतर संक्रमण 5.28 मिनट तक रहा तथा कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 14 मिनट रही। जब चन्द्रमा पृथ्वी एवं सूर्य के मध्य आ जाता है तो चन्द्रमा सूर्य को आंशिक या पूर्ण रूप से ढक लेता है तथा इस खगोलीय घटना को विज्ञान की भाषा में सूर्य-ग्रहण कहा जाता है। आज दिखाई देने वाला सूर्य-ग्रहण आंशिक सूर्य-ग्रहण है। भागवत पुराण के अनुसार एक बार सूर्यग्रहण के अवसर पर श्रीकृष्ण, बलराम और द्वारका से प्रजाजनों के साथ कुरुक्षेत्र आए थे।
इस अवसर पर मत्स्य, उशीनर, कौशल, विदर्भ, शृंजय, कम्बोज, कैकेय, कुन्ती, अनर्त आदि भारत के अनेक राज्यों के शासक भी आए। इसी अवसर पर ब्रज से नन्द और यशोदा भी अन्य गोप-गोपियों संग कुरूक्षेत्र आए थे।
उपायुक्त ने कहा कि केंद्र द्वारा सूर्य, चन्द्रमा एवं पृथ्वी की इस स्थिति को नजदीक से देखने हेतु एक सेलेस्ट्रोन के दो टेलीस्कोप केन्द्र के विज्ञान उद्यान में लगाए गए। केन्द्र द्वारा किसी भी दर्शक को नंगी आंख से सूर्य ग्रहण ना देखने की सलाह दी गई।