Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरपंच पर अपनी मां के नाम पर कच्चे मकानों के पैसे लेने का आरोप

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
यहां पास के गांव सूंडरा के सरपंच ने अपनी मां के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झूठे तथ्य जमा कर कच्चे मकान के नाम पर पैसे लिए हैं। जिसकी शिकायत गांव के पंच सहित ग्रामीणों ने बीडीपीओ डेराबस्सी से की है। जिसकी जांच बीडीपीओ डेराबस्सी कर रही है।  (SUBHEAD)
प्राप्त जानकारी अनुसार सूंडरा गांव के पंच भूपिंदर सिंह सहित ग्रामीणों ने सूंडरा गांव के सरपंच प्रमोद कुमार उर्फ बॉबी पर अपनी मां रानी देवी पत्नी प्रेमचंद निवासी गांव सूंडरा के नाम पर कच्चे मकानों के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया और कहा कि सरपंच प्रमोद कुमार उर्फ बॉबी झूठे तथ्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार से 30,000 रुपये मूल्य के कच्चे मकानों की किस्त प्राप्त हुई है। गांव के पंच भूपिंदर सिंह ने बताया कि लाभार्थी रानी देवी सूंडरा गांव के प्रेमचंद की पत्नी है। उन्होंने कहा कि सरपंच प्रमोद कुमार उर्फ बॉबी ने पद का अनुचित लाभ उठाकर अपनी मां रानी देवी, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र नहीं थी, को इस योजना का लाभ दिलाने की पूरी कोशिश की। जिससे गांव के जरूरतमंद गरीब और मेहनतकश लोगों को उक्त योजना का लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि गांव के सरपंच ने गांव के गरीब और मेहनतकश लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने इसकी शिकायत बीडीपीओ रवनीत कौर को दी है और मांग की है कि सरपंच से उनकी मां को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। क्योंकि सरपंच और उसके दो भाइयों के भी पक्के मकान हैं और उनकी मां भी सरपंच प्रमोद कुमार उर्फ बॉबी के साथ उनके बनाए आलीशान घरों में रहती है। उन्होंने कहा कि सरपंच के पास कार, मोटरसाइकिल समेत घर का सारा सामान है। बावजूद इसके सरपंच ने सरकारी दस्तावेजों में गलत तथ्य प्रस्तुत कर अपनी मां के नाम पर कच्चे मकान के लिए पैसा हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत बीडीपीओ को कर दी है।
गांव के सरपंच प्रमोद कुमार उर्फ बॉबी ने इस बारे में कहा कि उसने अपनी मां को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नियमानुसार पैसे दिए हैं। जिसकी जांच कोई भी अधिकारी कर सकता है।
इस बारे में बीडीपीओ रवनीत कौर ने कहा कि उन्हें सरपंच की मां और सरपंच के खिलाफ शिकायत मिली है। जिसकी जांच अधिकारी कर रहे हैं। इसमें जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके साथ कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी।