Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

प्रधानमंत्री 16 को करेंगे देश के 22वें एम्स का शिलान्यास

Read in:Hindi

चण्डीगढ, फेस2न्यूज:
प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत हरियाणा प्रदेश के जिला रेवाड़ी को देश के 22वें एम्स की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी शुक्रवार, 16 फरवरी को जिला के माजरा भालखी में एम्स का शिलान्यास करेंगे।
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी ने गुरुवार को रेवाड़ी के उपायुक्त राहुल हुड्डा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव माजरा-भालखी में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स सहित अन्य कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करने के साथ ही ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ शिलान्यास समारोह को संबोधित भी करेंगे। जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारी लाल ने एम्स के निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर क्षेत्र के ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिणी हरियाणा के विकास में अहम कदम है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि एम्स निर्माण के साथ ही आसपास के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी लोगों के लिए सृजित होंगे। रेवाड़ी में एम्स के बनने से जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। वहीं रेवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र के लोग 16 फरवरी को इस पुनीत कार्य के साक्षी बनेंगे।
डा.बनवारी लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के रेवाड़ी जिला में होने वाले कार्यक्रम का पूरे हरियाणा प्रदेश में लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें मंत्रीगण, विधायकगण व सांसदगण जनता के साथ कार्यक्रम से जुडक़र प्रधानमंत्री का शुभ संदेश सुनेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के हरियाणा आगमन से ‘विकसित भारत’ के साथ-साथ ‘विकसित हरियाणा’ की नींव भी मजबूत हो रही है।
स्हकारिता मंत्री ने कहा कि 210 एकड़ में बनने वाले एम्स के शिलान्यास उपरांत जल्द ही इसकी निर्माण प्रक्रिया के साथ ही ओपीडी भी शुरू हो जाएगी।