Tuesday, 07 July 2026
Breaking News
रावण बनाम बादशाह अकबर चंदे के धंधे में रसीद का क्या काम? कामरेड जगदीश भारद्वाज का जाना एक युग का अंत श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026
हरियाणा Trending

प्लाट दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी, गृह मंत्री ने एसपी पानीपत से कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
गृह मंत्री अनिल विज ने पानीपत में प्लाट खरीदने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी मामले में पानीपत एसपी से पूर्व में दर्ज मामले में अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की। परिवार ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि प्लाट खरीदने के लिए 36 लाख रूपए की राशि उन्होंने बिल्डर को दी थी, मगर न तो राशि वापस दी गई और न ही प्लाट दिया गया, केस दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
इसी तरह, रेवाड़ी निवासी युवती से छेड़छाड़ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गृह मंत्री ने एसपी रेवाड़ी को फोन लगाते हुए जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों पर तत्परता से पुलिस कार्रवाई करे। करनाल से आए व्यक्ति ने पिता-पुत्र व एक रिश्तेदार को विदेश भेजने के नाम पर 55 लाख रुपए ठगी के आरोप लगाए। गृह मंत्री अनिल विज ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को जांच के निर्देश दिए।
सोनीपत से आई महिला ने अपने भाई की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत दी। महिला का आरोप था कि एक वर्ष पहले हत्या हुई थी लेकिन अब तक आरोपी फरार है। गृह मंत्री ने इस मामले की छानबीन के लिए सोनीपत पुलिस कमिश्नर को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
इसी तरह अन्य कई मामले आए जिन पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।