Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा Trending

फिरौती मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस द्वारा फतेहाबाद के टोहाना में फिरौती मांगने वाले चार आरोपियों तथा पलवल में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता जानकारी देते हुए बताया कि 17 दिसंबर,2023 को फतेहाबाद के टोहाना स्थित मार्केट में एक रेस्टोरेंट के मालिक के पास उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया और फोन पर व्यक्ति ने उन्हें कथित गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की और फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी। फोन पर बात होने के बाद तीन मोटरसाइकिल सवार लडक़ों ने दुकान पर फायरिंग की और वहां से भाग निकले। इस मामले में प्राप्त शिकायत को लेकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इस मामले में फतेहाबाद पुलिस द्वारा 72 घंटों के भीतर चारों आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली गई है।
इसी प्रकार, एक अन्य मामले में पलवल जिला में 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । आरोपियों द्वारा 16 दिसंबर को रात्रि 10.30 बजे जिला पलवल की तहसील होडल में व्यापारी श्यामलाल (काल्पनिक नाम) के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की और व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों ने व्यापारी के कार्यालय पर दो गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। इस मामले में भी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों को 24 घंटो के भीतर गिरफ्तार किया गया। इस मामले में जांच करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।