Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

फ्रिज का कंप्रेशर फटने से चार बच्चे व दो महिलाओं सहित आठ जख्मी

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर लालड़ू स्थित टीसी स्पिनर्ज फैक्ट्री के अंदर खुली एक निजी दुकान में रखे रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे चार बच्चे और दो महिलाओं सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मियों को उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल अंबाला में भर्ती कराया गया, जहां से 5 जख्मियों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जख्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान की दीवार ढह गई, और फ्रिज के टुकड़े टुकड़े हो गए।
जानकारी अनुसार उक्त फैक्ट्री में लालड़ू निवासी कुलवंत सिंह ने किरयाना की दुकान खोल रखी है, जिसमें दूध और सब्जी रखने के लिए एक बड़ा फ्रिज भी रखा हुआ था। दुकान में रखे बड़े फ्रिज का कंप्रेशर अचानक फट गया। जिसके बाद चारों ओर अफरातफरी मच गई। दुकान के बाहर खेल रहे बच्चों व महिलाओं सहित दुकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मियों में दुकान के बाहर खेल रहे बच्चे अमृता 8 वर्ष, मुस्कान 4 वर्ष, खुशबू 6 वर्ष सभी पुत्रियाँ रंजीत सिंह व साक्षी 5 वर्ष पुत्री उपिंदर और रेनू 30 वर्ष पत्नी रंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन को इलाज के लिए पहले अंबाला शहर के सिविल अस्पताल और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। इसके अलावा खुश कुमार 25 वर्ष, सोनम 21 वर्ष व दुकान मालिक कुलवंत सिंह 55 वर्ष का इलाज अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर एएसआई पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच की और पुलिस घायलों से अस्पताल में मुलाकात कर उनके बयान ले रही है ताकि उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।
फैक्ट्री में घटना का जायजा लेने पहुंची स्थानीय पत्रकारों की टीम के साथ प्रबंधन ने बदसलूकी की और उन्हें घटना स्थल पर जाने से रोक रोकते हुए और मामले संबंधी कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया ताकि फैक्ट्री प्रबंधको की सुरक्षा मामले को लेकर पोल न खुले जाए। पुलिस ने अभी तक किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है लेकिन बयान लिखकर जांच की जा रही है।