Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
खेल Trending

बॉक्सिंग में हरियाणा की छोरियां छोरों से आगे

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा में पंचकूला के ताऊ देवी लाल खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के आखिरी दिन बॉक्सिंग मुकाबलों को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ देखते ही बन रही थी। बहुउद्देशीय हॉल मिनी क्यूबा बना हुआ था। जहां पर हरियाणा की 8 लड़कियों व 5 लडक़ों के फाइनल मुकाबले चल रहे थे।
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े तकनीकी अधिकारी, देशभर से आए मैच रैफरी, ज्यूरी सदस्य, कोच व खिलाडिय़ों के अभिभावकों सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
80 पदकों के लिए मुकाबले- 20 स्वर्ण, 20 रजत व 40 कांस्य
हरियाणा के लडक़ों की टीम के कोच राजबीर सिंह रंगा के अनुसार बॉक्सिंग में विभिन्न भार वर्गों में कुल 20 गोल्ड पदकों के लिए मुकाबले होने निर्धारित होते हैं।
उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग के प्रति हरियाणा के खिलाडिय़ों का रूझान पिछले कई वर्षों से बढ़ा है। हरियाणा की टीम में प्रत्येक जिले से कोई न कोई खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर रहा है। बॉक्सिंग अन्य खेलों के मुकाबले जोखिम भरा खेल है।