Read in:Hindi
जीरकपुर, कृतिका:
भारत विकास परिषद् डेराबस्सी के महिला विंग द्वारा सर्वहितकारी विद्या मंदिर डेराबस्सी में महिला रोगों से संबंधित एक सेमिनार लगवाया गया। जिसमें सिविल अस्पताल डेराबस्सी से डॉक्टर सोनिया ने महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए महिला रोगों संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर लगभग 100 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। महिलाओं ने महिला रोगों से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। डॉक्टर सोनिया ने बहुत ही शांत भाव से उनकी समस्याओं के समाधान के बारे में बताया।