Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें
हरियाणा Trending

मर्यादा और शौर्य के सबसे बड़े प्रतीक हैं भगवान श्रीराम

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
श्री अयोध्या धाम में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशभर के मंदिरों, धार्मिक स्थलों, तीर्थस्थलों में 14 जनवरी से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल ने मकर संक्रांति के अवसर पर जिला रेवाड़ी में श्री सीता राम मंदिर बलवाड़ी धाम में पहुंचकर भगवान श्री राम के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और प्रभु श्री राम, माता जानकी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ू-पौछा लगाकर व साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।
सहकारिता मंत्री ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि सभी लोग श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन तक अपने आसपास के सभी मंदिरों एवं तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि इस साल देश में एक नहीं दो दीपावली मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री अयोध्या धाम में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर में 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर के गर्भगृह में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह हम देशवासियों के लिए बड़े गर्व और खुशी के क्षण हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के पहले सभी लोगों से मंदिरों, धार्मिक स्थलों, तीर्थस्थलों, आस्था केंद्रों की साफ सफाई करने का आह्वान किया है। जिला रेवाड़ी में भी श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।