Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

महार्षि वाल्मीकि जी के नाम पर अयोध्या का इंटरनैशनल एयरपोर्ट

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
नव वर्ष के 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या जी में जहां भव्य मंदिर का शुभारंभ हो रहा है वहीं आज केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अयोध्या के इंटरनैशनल एयरपोर्ट का नाम महार्षि वाल्मीकि जी के नाम पर रखने का लिया गया फैसला बेहद सुखद व शानदार संदेश देने वाला साबित होगा।
पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि देशभर में फैले सनातन समाज के मित्रों से इस फैसले को लेकर बड़ी उत्साहवर्धक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। रामायण हमारे लिए पूज्यतम व मार्गदर्शक ग्रंथ है। इसी ग्रंथ के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के बारे में सारी जानकारी मिलती है सो इस महान ग्रंथ के रचियता को इस सारे प्रकरण में पूणर्यता सम्मान दिया ही जाना चाहिए था इसके साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर व उस नगरी से महार्षि वाल्मीकि जी का नाम का संबंध सारे देश को मर्यादा व प्रेम का एक स्नेहिल संदेश है।
उन्होंने कहा कि महार्षि वाल्मीकि स्वर और शब्द के निर्माता थे। उनके चित्र में उनके एक हाथ में ग्रंथ व दूसरे हाथ में वीणा दिखाई देती है। सोचने वाली बात है कि यदि शब्द की रचना न हुई होती तो दुनिया निरक्षर होती। यदि स्वर न होते तो जीवन कितना फीका व रसहीन होता। उन महान महार्षि के प्रति इस प्रकार आदर दिया जाना देशभर में उनके संदेश पहुंचाने में अपनी महती भूमिका निभाएगा।

0 Comments