Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
हरियाणा Trending

राजस्थान विधानसभा में आम चुनाव के दिन हरियाणा सरकार ने की सवेतन अवकाश की घोषणा

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा सरकार द्वारा राजस्थान विधानसभा 2023 के आम चुनाव के लिए मतदान के दिन 25 नवंबर 2023 (शनिवार) को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, बोर्ड निगम आदि में कार्यरत उन कर्मचारियों को जो उक्त आम चुनाव में अपना वोट डालने के लिए राजस्थान में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, के लिए सवैतनिक अवकाश/विशेष आकस्मिक अवकाश (वेतन) की अधिसूचना के माध्यम से घोषणा की गई है।
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार, हरियाणा में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी, और राजस्थान राज्य में मतदाता के रूप में पंजीकृत, भी धारा 135-बी के तहत सवैतनिक अवकाश के हकदार हैं।