Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़
पंजाब Trending

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की सलाहकार समिति चेयरमैन के तौर पर नियुक्ति

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार ने राज्यसभा मैंबर राघव चड्ढा को राज्य सरकार की सलाहकार समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संबंधी फाइल को सोमवार को मंजूरी दी। मॉर्डन स्कूल बाराखम्बा और लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स जैसी विश्व प्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों से पढ़ाई कर चुके राघव चड्ढा पेशे पक्ष से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।
दिल्ली सरकार से सिर्फ एक रुपया वेतन लेने वाले चड्ढा ने वहां राजस्व चोरी रोकने और भ्रष्टाचार को घटाने में कामयाबी हासिल की।
जालंधर के रहने वाले राघव चड्ढा का परिवार कुछ दशक पहले काम के बेहतर मौकों की खोज में दिल्ली चला गया था। इस नयी भूमिका में राघव चड्ढा के कंधों पर पंजाब में आप सरकार की लोक-हितैषी पहलकदमियों को तैयार करने और लागू करने की ज़िम्मेदारी होगी और वह वित्त से सम्बन्धित मुद्दों पर सरकार को सलाह देंगे। उनकी उत्तम वित्तीय ज्ञान और विवेक, गंभीर वित्तीय संकट के साथ जूझ रहे पंजाब को कर्ज़ के जाल से निकालने के लिए वरदान साबित हो सकता है क्योंकि वह वित्तीय योजनाबंदी और पंजाब को कर्ज़मुक्त करने के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।