Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
हिमाचल Trending

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शिमला में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 16 नवम्बर, 2023 को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के तत्वावधान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होटल होलीडे होम शिमला में आयोजित किया जा रहा है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 16 नवम्बर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े समसामयिक विषयों पर परिचर्चा का आयोजन किया जाता है। भारतीय प्रेस परिषद की ओर से इस वर्ष आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है।