Tuesday, 21 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
हरियाणा Trending

रिश्वत की मांग कर रहे एसएचओ को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने लंबित शिकायत का निस्तारण करने की एवज में चीका थाना प्रभारी के पद पर तैनात इंस्पेक्टर जयवीर को शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो प्रवक्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि चीका जिला कैथल निवासी चांद राम ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ ब्यूरो में शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया कि उसके खिलाफ चीका पुलिस थाने में लंबित एक मामले का निपटान करने की एवज में उक्त अधिकारी द्वारा 5000 रुपये की मांग की गई थी।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की एक टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और शेडो गवाह की मौजूदगी में रेड कर आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के अंबाला थाने में आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।