Saturday, 25 July 2026
Breaking News
टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया
पंजाब

रेप की शिकायतकर्ता महिला पर ब्लेकमेलिंग करने के आरोप में केस दर्ज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
पुलिस ने पिछले दिनों एक रेप का केस दर्ज करवाने वाली महिला पर ब्लेकमेलिंग करने व पुलिस स्टेशन में हंगामा करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी महिला की ओर से पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर एक महिला एएसआई प्रवीण कौर को पैसे लेते दिखाया गया था। जिस आरोप में महिला एएसआई पर केस दर्ज कर उसको लाइन हाजिर कर दिया था।
इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि उक्त महिला की ओर से इस साल मार्च के महीने में पुलिस स्टेशन में हाजी नदीम अहमद निवासी शक्ति नगर के खिलाफ रेप करने का केस दर्ज करवाया था। इस मामले में दोनों पार्टियों को जांच के लिए पुलिस स्टेशन में बुलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला पहले आ गई थी। जबकि आरोपी हाजी नदीम अहमद व उसका भाई हाजी नसीम अहमद बाद में आए। महिला दोनों भाईयों को देखकर भड़क गई व अपने पास से पहले से रखा चाकू निकाल कर अपनी बाजू की क्लाई पर दो से तीन कट मार कर दोनों को ब्लेकमेल करते हुए इस मामले में पैसे की मांग करने लगी। उसको मौके पर हाजिर महिला पुलिस कर्मी की ओर से रोकने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह बाज नहीं आई व पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई करने लगी। उसकी ओर से धमकी दी गई अगर उसको पैसे नहीं दिलवाए तो वह पुलिस स्टेशन में ही आत्महत्या कर लेगी। पुलिस ने आरोपी म‌हिला को गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता महिला की ओर से अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो वायरल कर एक महिला एएसआई प्रवीण कौर की वीडियो वायरल की थी। वीडियो में महिला ने आरोप लगाया था कि उस समय पुलिस स्टेशन में तैनात महिला एएसआई ने उसके मामले में कार्रवाई करने के लिए उससे पचास हजार रुपए की रिश्वत ली थी। जो उसके घर से ले गई थी जिसके सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज की वीडियो वायरल की थी। जिसका नोटिस लेते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने महिला एएसआई पर केस दर्ज कर लाइन हाजिर कर दिया था।
महि‌ला का पक्ष:
दूसरी ओर से शिकायतकर्ता महिला ने अपने फेस बुक पर लाइव होकर आरोप लगाया कि उसको थाना प्रभारी ने पुलिस स्टेशन में बुलाया था। लेकिन जब वह पुलिस स्टेशन में आई तो आरोपी व उसका भाई पहले से बैठे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की जगह उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कर दिया। जिसको लेकर उसकी ओर से पुलिस स्टेशन में सुसाइड की कोशिश की गई। उसने कहा कि वह इसके ‌खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी।