Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

रेवाड़ी में जल्द ही एम्स का शिलान्यास

Read in:Hindi

चण्डीगढ, फेस2न्यूज:
हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि जल्द ही रेवाडी में बनने वाले ऑल इंडिया इस्ंटीच्यूट ऑफ मेडिकल सांईस का शिलान्यास किया जाएगा।
जन स्वास्थ्य मंत्री व कृषि मंत्री आज सिविल सचिवालय में विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने 710 कम्प्यूटर, प्रिंटर, आदि की खरीद प्रक्रिया बारे भी विस्तार से बातचीत की। बैठक में एसीएस वी राजा शेखर वुंदरू, हैफेड के एमडी जे गणेशन, एम डी कोआपरेटिव बैंक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में जनस्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को साझा डेयरी प्रोजैक्ट पर जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साझा डेयरी प्रोजैक्ट बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन व्यवसाय करने वालो लोगों को संयुक्त रूप से पशु पालन के लिए जगह मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर जिलें में पायलेट प्रोजैक्ट के तौर पर इस योजना का शुभारम्भ जल्द ही किया जाएगा।
डा. बनवारी लाल ने कहा कि सांझा डेयरी सहकारिता के क्षेत्र में बहुत ही कारगर प्रोजैक्ट है इससे महिलाओं एवं युवाओं में आत्मनिर्भरता आएगी। पशुपालन विभाग के सहयोग से संचालित किए जाने वाले इस बेहतरीन प्रोजैक्ट को सरकार ने शुरू करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने रामपुर में लगने वाली ऑयल मिल का कार्य भी जल्द से जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए। हैफेड द्वारा लगाई जाने वाली यह ऑयल मिल क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही कारगर साबित होगी। इस मिल को लगाने के लिए टैक्नीकल एलिजिबिलीटी की जांच की जा रही है जिसे अगले सप्ताह ही अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक के बाद जनस्वास्थ्य मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनके निपटान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने झज्जर जिला के मुन्दसा गांव में पेयजल लाईन बिछाने और निर्बाध रूप से पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।