Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

लोकसभा चुनावों में मतदाता मत का प्रयोग स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से करें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से करें। यदि किसी मतदाता पर कोई भी व्यक्ति दवाब डालने की कोशिश करता है तो मतदाता इसकी सूचना हैल्पलाइन नम्बर 1950 पर दे सकता है और संबंधित प्रशासन उसकी समस्या के निपटान को सुनिश्चित करेगा।
श्री अग्रवाल अपने कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनावों में ड्यूटी से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि उसके आस-पास चुनाव आचारसंहिता का उल्लंघन हो रहा है जैसा कि शराब की ब्रिकी, अवैध रूप से किसी दीवार पर पेंटिंग, होर्डिंग, रैली इत्यादि की शिकायत संबंधित व्यक्ति सी-विजिल मोबाइल ऐप पर दर्ज करवा सकता है। इस शिकायत का निवारण चुनाव ड्यूटी में लगे प्रशासन के अधिकारी 100 मिनट्स के भीतर निपटान करना सुनिश्चित करेंगें।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी बूथ पर जाति, धर्म को लेकर झगडा न हो। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक संवेदनशील क्षेत्रों का संयुक्त रूप निरीक्षण करें और सभी जिलों में सेक्टर आफिसर को तुरंत प्रभाव से नियुक्त करें तथा सभी सेक्टर आफिसर के द्वारा सम्बंधित सेक्टर मनेजमेंट प्लान को तुरंत तैयार करने के लिए निर्देशित किया जाए।