Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
खेल

वल्र्ड फिटनैस चैंपियनशिप में अबेाहर के पहलवानों ने जीते 5 मैडल

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप कुमार) अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर स्थित लियो जिम के संचालक व साथी पहलवानों ने वल्र्ड फिटनैस चैंपियनशिप में भाग लेकर गोल्ड, सिल्वर व ब्रोंज मैडल सहित 5 मैडल हासिल किए है। जानकारी देते हुए जिम संचालक संधू बंधुओं ने बताया कि गत दिवस नीतिश छिब्बड़ के प्रयासों से यूनाईटिड इंटर कॉन्टीनैंटल बाडी बिल्डिंग फिटनैस फैडरेशन द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मिस्टर एंड मिसैज बॉडी बिल्डिंग-फिटनेस चैंपियनशिप आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों ने अपने जौहर दिखाए।
अबोहर से टोनी संधू, अनिल बाघला, बबलू सोनी ने मास्टर वर्ग में भाग लिया। टोनी संधू ने सिल्वर मेडल, बबलू सोनी ने कांस्य पदक व अनिल बाघला ने पांचवा स्थान हासिल कर अबोहर का नाम रोशन किया है। उपरोक्त विजेताओं को आयोजकों व मुख्य अतिथि ने मैडल व प्रंशसा—पत्र देकर समानित किया।
इसी प्रकार नोयडा में विश्व पावर लिफटिंग प्रतियोगिता में पवनइन्द्र सिंह ने 83 किलो वर्ग में भाग लेकर गोलड़ प्राप्त किया है। पवनइन्द्र सिंह को विश्वस्तरीय खिलाड़ी विक्रम फोगाट ने मैडल व प्रशंसा पत्र देकर समानित किया, वहीं प्रतियोगिता में पवनइन्द्र सिंह ने कांस्य पदक जीत कर शहर व माता पिता का नाम रोशन किया। उक्त पहलवानों ने बताया कि अब वे इटली में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रहें हैं।