Tuesday, 09 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

विजीलैंस द्वारा वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट में अनियमितताओं की जांच के लिए 7 आरटीए दफ़्तरों की औचक चैकिंग

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर ; एमण् वीण् आईण्द्ध जालंधर नरेश कलेर समेत दो प्राईवेट एजेंटों रामपाल उर्फ राधे और मोहन लाल को काबू करके उनके पास से वाहनों के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के शक्की दस्तावेज़ों के इलावा रिश्वत की रकम के तौर पर 12.50 लाख रुपए बरामद किये गए हैं।
जानकारी देते हुये आज विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि कुछ क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ;आरटीए दफ्तरों में अनियमितताएं और भ्रष्टाचार सम्बन्धी शिकायतें मिलने के उपरांत ब्यूरो ने आज राज्य में सात जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, फ़िरोज़पुर, फरीदकोट, मानसा, जालंधर और होशियारपुर के एमवीआई दफ्तरों की औचक चैकिंग की।
उन्होंने बताया कि चैकिंग दौरान विजीलैंस ब्यूरो की टीमों से तरफ से एम वी आई और सम्बन्धित आर टी ए दफ्तरों से वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के शक्की रिकार्डों को ज़ब्त किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इससे पहले विजीलैंस ब्यूरो ने आरण् टीण् एण् दफ्तर संगरूर में वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाले का पर्दाफाश किया था जिसमें दो अधिकारियों और एक एजेंट को गिरफ़्तार किया गया था। इस मामले में आर टी ए एम वी आई क्लर्कों और प्राईवेट एजेंटों के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में एफआईआर दर्ज की गई है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि एम वी आई दफ्तर जालंधर में काम करते हुये दो एजेंटों को काबू किया गया है। विजीलैंस की तरफ से पूछताछ के दौरान ऊनके पास से 12.50 लाख रुपए रिश्वत की रकम बरामद की गई। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में एफआईआर नंबर 14 तारीख़ 23.08 2022 को आई पी सी की धारा 120 बी और 420 और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 7 ए के अधीन नरेश कलेर एम वी आई जालंधर और उसके दफ़्तर से काम कर रहे 10 प्राईवेट एजेंटों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में एम वी आई कलेर समेत दो एजेंटों रामपाल उर्फ राधे और मोहन लाल को भी गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के नियमों अनुसार सभी व्यापारिक वाहनों को सड़कों पर चलने के लिए आरटीए दफ़्तर से फिटनेस सर्टिफिकेट लेना पड़ता है और ऐसे सभी वाहनों का दस्तावेज़ों समेत एम वी आई द्वारा उनके दफ़्तर में ख़ुद निरीक्षण करना ज़रूरी है।
उन्होंने आगे बताया कि यह बात सामने आई है कि अलग-अलग जिलों में अधिकारी एजेंटों और मध्यस्थों की मिलीभुगत के साथ वाहनों के माडल के आधार पर प्रति वाहन भारी रिश्वत के बदले वाहनों की फिजिकल वैरीफिकेशन किये बिना फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर रहे हैं। इस तरह कुछ आरटीएज और एम वी आई की तरफ से ख़ुद निरीक्षण किये बिना सिर्फ़ दस्तावेज़ों के आधार पर ही फिजिकल जांच करके वाहनों को पास किया जा रहा था, जिनको मौके पर निरीक्षण के लिए निर्धारित जगह पर लाना ज़रूरी होता है।
उन्होंने बताया कि इन राज्य स्तरीय निरीक्षणों की आगे जांच जारी है और यदि कोई भी दोषी पाया गया तो कानून अनुसार सख़्त कार्यवाही की जायेगी।