Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
हिमाचल Trending

शिमला में निशुल्क बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
दिव्य योग फाउंडेशन द्वारा दिव्य फिजियोथैरेपी सेंटर, न्यू टूटू, शिमला में 24 और 25 जनवरी को बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत 2-दिवसीय निशुल्क शिविर लगाया जा रहा है। दिव्य फिजियोथैरेपी सेंटर में नवजात बच्चों में होने वाली बीमारियां, मंदबुद्धि बच्चे जो न चल सकते हैं, न उठ-बैठ सकते हैं और न बोल सकते हैं, ऐसे बच्चे जिनकी गर्दन नहीं सधती, निगाह भी नहीं ठहरती, अपंगता और अन्य बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों व जन्मजात विकृति वाले बच्चों का योग्य और अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा बेहतर ईलाज किया जाता है।
24 और 25 जनवरी के निशुल्क शिविर में उक्त रोगों से ग्रसित बच्चों की शारीरिक और मानसिक कमजोरी की निशुल्क जांच भी की जाएगी और रोग के अनुसार उचित परामर्श दिया जाएगा। बच्चे में किसी प्रकार की कमी होने पर उसे तुरन्त उपचार दिया जाएगा। ऐसे बच्चों का तुरन्त इलाज किया जाना आवश्यक है क्योंकि देरी होने पर यह बीमारी लम्बी बन सकती है। इस सुविधा का लाभ दोनों दिन प्रातः 9 से दोपहर 2 और सांय 3 से 7 तक लिया जा सकता है। बच्चों में उपरोक्त रोग संबधी अन्य जानकारी के लिए ट्रस्ट द्वारा एक हेल्पलाईन 92185-38001 दी गई है जिस पर कभी भी संपर्क किया जा सकता है।
दिव्य योग फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय कुमार सूद ने बताया कि संस्थान द्वारा इस प्रकार के शिविर पिछले कई वर्षों से यदा-कदा लगाए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी रोग से ग्रसित बच्चों को इस निशुल्क शिविर में अवश्य दिखाना चाहिए और उचित परामर्श लेकर उनका भविष्य संवारने की कोशिश की जानी चाहिए।