Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली महोत्सव पराली जलाने पर जिला बरनाला में 61 एफआईआर दर्ज आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा असम: भूमि अधिकार कार्यकर्ता प्रणब डोले बाहर, NSA पर उठाए सवाल राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक
पंजाब Trending

सड़क पार करते व्यक्ति को मोटरसाइकिल चालक ने मारी टक्कर, हुई मौत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पटियाला मार्ग स्थित गांव छत बस स्टैंड पर सड़क पार करते समय मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नेम चंद्र निवासी गांव अड्डा झुंगियां जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान के आधार पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतक के भतीजे मिंटू निवासी मंगापुर थाना खिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी नारायणगढ़ झुंगियां ने बताया कि वह अपने जीजा धर्मेंद्र और चाचा नेम चंद्र के साथ अड्डा झुंगियां गांव में मोटर हाउस में रह रहा है। कल ये तीनों घर का सामान लेने छट गांव पैदल गए थे। इसी बीच जब वह गांव छत बस स्टैंड पर सड़क पार करने लगा तो पटियाला की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने उसके चाचा नेम चंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके चाचा और मोटरसाइकिल चालक दोनों गिर गए। उसके चाचा को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मोटरसाइकिल चालक कुछ देर बाद मौके से फरार हो गया।

0 Comments