Friday, 15 May 2026
Breaking News
सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हिमाचल के एंटी चिट्टा मॉडल से सीखेंगे बाकी राज्य स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
हिमाचल Trending

सतर्कता ब्यूरो की तीन पुस्तकों का विमोचन

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 16 फरवरी, 2023 को ब्यूरो के सभी अनिवार्य कार्यों (मानक संचालन प्रक्रिया) पर आधारित तीन पुस्तकों का विमोचन तथा ‘हिम वीआईसी’ एप लॉन्च करेंगे।
ये पुस्तकें ट्रैप मामलों की जांच, आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच और अन्य भ्रष्टाचार विरोधी अपराधों की जांच विषयों से संबंधित हैं। इससे ब्यूरो को जांच कार्यों में दक्षता व समयबद्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
प्रवक्ता ने बताया कि इन पुस्तकों में सतर्कता ब्यूरो के विभिन्न दायित्वों का समावेश किया गया है तथा सरल भाषा में पुलिस व सतर्कता अधिकारियों के सहयोगात्मक प्रयासों से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया वर्णित की गई है। इससे जांच अधिकारियों को अपने दायित्वों का दक्षतापूर्वक निर्वहन करने में मदद मिलेगी। इनमें सतर्कता मामलों पर नियमों, निर्देशों, अधिनियमों तथा दिशा-निर्देशों का विस्तृत विवरण संकलित किया गया है।
उन्होंने बताया कि ब्यूरो द्वारा ‘हिम वीआईसी’ एप भी तैयार की गई है। यह एप सतर्कता जांच चेकलिस्ट पर आधारित है। इसमें चेकलिस्ट को एक सहभागितापूर्ण रियल टाइम सिंक-वेब एप से मोबाइल एप और मोबाइल एप से वेब एप में परिवर्तित किया गया है। यह देश में अपनी तरह का पहला प्रयास है। इस एप में अन्वेषण अधिकारी को विशेष कार्य पूर्ण करने के उपरांत चेकबॉक्स में टिक करने की सुविधा उपलब्ध है। इससे पर्यवेक्षी अधिकारियों को वास्तविक समय के आधार पर जांच व पूछताछ की प्रगति की निगरानी करने में भी मदद मिलेगी और वे जांच अधिकारी का मार्गदशन करने में सक्षम होंगे।
इन पुस्तिकाओं को तैयार करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता सतवंत अटवाल त्रिवेदी की अध्यक्षता में तीन दलों की एक प्रारूप समिति का गठन किया गया था। इनके संकलन में निदेशक (अभियोजन) मोहिन्द्र चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
प्रारूप समिति द्वारा गहन विचार-विमर्श के उपरांत सतर्कता ब्यूरो के सभी अनिवार्य कार्यों का एक डेटा बैंक विकसित किया गया जिसे चेकलिस्ट के रूप में संश्लेषित किया गया है।