Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
पंजाब Trending

सुंडरा अग्नि कांड पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मान का पुतला फूंका

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
गांव सुंडरा में भीषण आग की घटना जिसमें एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी, के विरोध में एसडीएम कार्यालय डेराबस्सी के सामने बसपा ने विरोध प्रदर्शन किया। बसपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला भी फूंका। विरोध का नेतृत्व कर रहे जसवीर सिंह गढ़ी ने आरोप लगाया कि पंजाब की मान सरकार जो खुद को आम आदमी पार्टी कहती है, ने आज खुद को ताकतवरों और माफियाओं के साथ पूरी तरह से जोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि सुंडरां गांव में पिछले 25 वर्षों से झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे प्रवासी मजदूरों के साथ हुई त्रासदी के छह दिन बाद भी सरकार ने उनका हाल तक नहीं पूछा। जब उन्हें बसपा द्वारा किए गए जाने वाले विरोध के बारे में पता चला तो आप विधायक कुलजीत सिंह रंधावा कल रात ही सामान से भरा ट्रक लेकर मज़दूरों को देने पहुंच गए। ताकि यह कार्यकर्ता बसपा के विरोध में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि इस दोगली नीति के कारण बसपा गरीबों के पक्ष में आम आदमी पार्टी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करती है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में दलितों और मजदूरों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। आप सरकार द्वारा दलितों, मजदूरों को पुलिस से धमकाया जा रहा है। रेत माफिया के नाम पर पांच किलो रेत जबत कर गरीबों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पीड़ितों को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया था। पीड़ितों के सिर पर कोई छत या आश्रय नहीं बचा और प्रशासन ने उन्हें पीने का पानी तक भी नहीं दिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ग्राम पंचायत सुंडरा द्वारा रेडक्रास कोष से 50 हजार रूपये प्रति परिवार तत्काल राहत राशि आवंटित करने को कहा है। इसके लिए सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। अगर सरकार ने उनकी बात ना मानी तो 27 मई को मोहाली जिले के डीसी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।