Tuesday, 28 July 2026
Breaking News
गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत
हरियाणा

सोलर पम्प के लिए 23 अक्तूबर से 7 नवम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत हरियाणा के किसानों के लिए सोलर पम्प लगवाने हेतु 23 अक्तूबर से 7 नवम्बर, 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग व हरेडा के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि किसान द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान राशि पर 3 एच.पी. से 10 एच.पी. सोलर पम्प के लिए आवेदन किया जा सकता है, जिन किसानों ने 23 जून,2023 से 12 जुलाई,2023 के दौरान आवेदन किया था उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इन किसानों को फिर से लाभार्थी हिस्सा जमा करवाने का मौका दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बिजली आधारित कनैक्शन (यूएचबीवीएन/डीएचबीवीएन) के मौजूदा आवेदकों को सौर ऊर्जा पम्प के कनैक्शन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इस वर्ष के लक्षित लाभार्थियों का चयन परिवार की वार्षिक आय व भूमि धारण के आधार पर किया जाएगा। चयनित लाभार्थी पोर्टल पर जाकर सरकार द्वारा सूचीबद्ध कम्पनी का चयन करके लाभार्थी हिस्सा जमा करवा सकेंगे, जिसकी सूचना आपको पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि किसान को अपने खेत के साईज, पानी के लेवल और पानी की जरूरत के अनुसार टाईप और पम्प का चयन करना होगा। किसान को अपने खेत में केवल बोर करवाना होगा बाकि पम्प स्थापना का कार्य फर्म द्वारा किया जाएगा। सोलर पम्प योजना की नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी विभाग की वैबसाइट www.hareda.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।