Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
हरियाणा Trending

स्टॉक ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 19 लाख की ठगी के मामले मे पहला आरोपी गिरफ्तार, 6 दिन के पुलिस रिमांड पर

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /पंचकूला

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन व डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने 19.13 लाख की साइबर ठगी के मामले में पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

(MOREPIC1)शिकायतकर्ता पिंजौर में कार्यरत ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च 2024 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और एक ऐप डाउनलोड करवाकर उनकी सभी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद आरोपी ने स्टॉक ट्रेडिंग के टिप्स देने का लालच देकर उन्हें 19 लाख 13 हजार रुपये की ठगी की। साइबर क्राइम थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

इस मामले में पहली बड़ी सफलता साइबर एसएचओ युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में मिली जिसमें राजस्थानी निवासी रतन लाल मीना को 19 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच एएसआई रविन्द्र द्वारा की जा रही है।

डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा है कि साइबर अपराधी हर रोज नये तरीके अपना रहे है और आम नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए। हमारी टीम लगातार ऐसे अपराधियों का पीछा कर रही है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया और 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से रिमांड के दौरान उसके बैंक खाते और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी ताकि पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जा सके। हम साइबर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाए हुए हैं।