Tuesday, 16 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
हरियाणा Trending

स्नैंचिग: नाबालिक सहित 2 काबू

Read in:Hindi

पंचकूला, फेस2न्यूज:
पुलिस उपायुक्त मुकेश मलहोत्रा के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 मोहिन्द्र सिंह व उसकी टीम द्वारा स्नेचिंग की वारदात को अन्जाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान विवेक नेगी पुत्र गोपाल सिंह नेगी वासी सेक्टर 15 पंचकूला तथा 1 नाबालिक आरोपी के रुप में हुई।
प्राप्त जानकारी अनुसार इन्सपेक्टर क्राईम ब्रांच सेक्टर 19 मोहिन्द्र सिंह ने बताया कि 03.12.2023 को महिला ज्योति गांधी वासी सेक्टर 10 पंचकूला कि जब वह मनीमाजरा से अपनी दुकान बंद करके अपने घर सेक्टर 10 में आ रही थी। दो पहिया में पेट्रोल खत्म होने की वजह से कुछ दूर पैदल चल रही थी तभी पीछे से 2 व्यक्ति मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये और पीछे से पीडिता शिकायतकर्ता का बैग छीनकर भाग गये। बैग में करीब 20 हजार रुपये व एक मोबाइल था जिस बारे पुलिस चौकी सेक्टर 10 में शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर 05 में भारतीय दंड सहिता 1860 की धारा 379-ए के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसमें मामले में आगामी छानबीन क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 के द्वारा अमल में लाई गई। इन्सपेक्टर क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 ने अपनी टीम के सहयोग से छानबीन जांच तफतीश करते हुए स्नैचिंग वारदात को अन्जाम देने वाले दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।
इन्सपेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियो से दो वारदातों का खुलासा किया गया। उपरोक्त आरोपियों ने दूसरी वारदात को 29.11.2023 को शाम के समय सेक्टर 20 मार्किट से महिला सगींता नागपाल वासी सेक्टर 20 के साथ बैग छीनकर की वारदात को अन्जाम दिया था, जब महिला वीटा बूथ से कुछ समान लेकर घर की तरफ वापिस जा रही थी। वारदात पर थाना सेक्टर 20 भारतीय दंड सहिता 1860 की धारा 379-ए के तहत दूसरा मामला दर्ज है।
इन्सपेक्टर क्राईम ब्रांच सेक्टर 19 ने बताया कि आरोपी विवेक नेगी को पेश अदालत 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया और दूसरा आरोपी जो नाबालिक है को सुधार गृह अम्बाला भेजा गया। वारदात में स्नैच किया हुआ बैग पैसे, मोबाइल बरामद कर लिया गया है और दूसरी वारदात में आरोपियो से कार्रवाई करके बैग बरामद किया जायेगा।