Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
खेल

हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा के तीन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा की गोल्फ खिलाड़ी दीक्षा डागर का चयन अर्जुन अवार्ड के लिए हुआ है। वहीं कुश्ती में सुनील कुमार और अंतिम को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2023 का द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी उच्चतम क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से खुद को एक नये स्तर पर पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि उन्हें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की है। खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इस वर्ष 2 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 और 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार 2023 दिया जाएगा। वहीं 5 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा खेल और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए तीन खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिए जाएंगे।